Racist Abuse आरोप के बाद UEFA ने बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी को किया सस्पेंड

Prestianni UEFA Suspension

Prestianni UEFA Suspension: UEFA ने बड़ा फैसला लेते हुए बेनफिका के युवा मिडफील्डर Gianluca Prestianni को चैंपियंस लीग के अगले मैच से सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर पर Racist Abuse की। यह मामला पिछले हफ्ते खेले गए पहले लेग मैच के दौरान सामने आया था।

यह मुकाबला काफी तनाव भरा रहा था। मैच में रियल मैड्रिड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी और वही एक गोल दोनों टीमों के बीच फर्क बना हुआ है। अब दूसरे लेग से पहले यह विवाद और भी चर्चा में आ गया है।

Prestianni UEFA Suspension: क्या है पूरा मामला?

Gianluca Prestianni
Gianluca Prestianni

पहले लेग के दौरान विनीसियस जूनियर ने गोल किया था। गोल के बाद जब वह जश्न मना रहे थे, तभी उन्होंने रेफरी से शिकायत की कि उनके साथ Racist व्यवहार हुआ है। इसके बाद खेल को करीब 10 मिनट तक रोक दिया गया था। स्टेडियम का माहौल भी उस समय काफी गरम हो गया था।

 

UEFA ने कहा है कि जांच अभी जारी है, लेकिन फिलहाल Prestianni को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। इसका मतलब है कि वह सैंटियागो बर्नाबेउ में होने वाले दूसरे लेग में नहीं खेल पाएंगे। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उन्हें कम से कम 10 मैचों का बैन झेलना पड़ सकता है।

UEFA
UEFA

Prestianni ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई Racist बात नहीं कही। मैच के दौरान उनकी और विनीसियस की बहस जरूर हुई थी, लेकिन वह इसे सामान्य मैदान की तकरार बता रहे हैं।

रियल मैड्रिड के खिलाड़ी ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड ने इस घटना को फुटबॉल के लिए शर्मनाक बताया। वहीं किलियन एम्बाप्पे ने कहा कि अगर आरोप सही हैं, तो ऐसे खिलाड़ी को चैंपियंस लीग में खेलने का हक नहीं होना चाहिए।

Prestianni UEFA Suspension: S.L. Benfica की मुश्किलें बढ़ीं

S.L. Benfica
S.L. Benfica

S.L. Benfica पहले ही 1-0 से पीछे है और अब उन्हें रियल मैड्रिड के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर जीत हासिल करनी है। ऐसे में एक अहम खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। सैंटियागो बर्नाबेउ में खेलना वैसे भी आसान नहीं होता, और अब टीम पर दबाव और बढ़ गया है।

कोच जोसे मोरिन्हो भी दूसरे लेग में सस्पेंड रहेंगे। उन्होंने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि उनका क्लब Racist नहीं हो सकता क्योंकि उनके क्लब के सबसे बड़े आइकन यूसेबियो अश्वेत थे। हालांकि उनके इस बयान पर भी काफी बहस हो रही है।

Also read: Rohit Sharma ने बुमराह का ऐसे Use कभी नहीं किया, Mohammad Kaif का फूटा Surya पर गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।