Job Alert! इस नौकरी में सिर्फ सोने और गले लगाने के मिलेंगे लाखों, काम कम और पैसा मोटा

Summary :

Professional Cuddler Jobs: एक नौकरी वो होती है, जहां दिन-रात काम करना पड़ता है और पैसा बहुत कम मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे काम भी हैं, जहां मेहनत कम और कमाई ज़्यादा है। आज की ग्लोबल और डिजिटल दुनिया में ऐसे अजीब-ओ-गरीब प्रोफेशन को जन्म दिए हैं, जिनमें पैसा भी मोटा और स्ट्रेस भी कम है। आइए जानते हैं वो नौकरियां, जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे- “अरे! ये भी कोई काम है?” Cuddler Job: सिर्फ गले लगाएं और लाखो कमाएं सबसे पहले बात करते हैं प्रोफेशनल कडलर की। इस नौकरी का नाम सुनकर भले ही…

Professional Cuddler Jobs: एक नौकरी वो होती है, जहां दिन-रात काम करना पड़ता है और पैसा बहुत कम मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे काम भी हैं, जहां मेहनत कम और कमाई ज़्यादा है। आज की ग्लोबल और डिजिटल दुनिया में ऐसे अजीब-ओ-गरीब प्रोफेशन को जन्म दिए हैं, जिनमें पैसा भी मोटा और स्ट्रेस भी कम है। आइए जानते हैं वो नौकरियां, जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे- “अरे! ये भी कोई काम है?”

Cuddler Job: सिर्फ गले लगाएं और लाखो कमाएं

Professional Cuddler Jobs
Cuddler Job (Image- Social Media)

सबसे पहले बात करते हैं प्रोफेशनल कडलर की। इस नौकरी का नाम सुनकर भले ही हंसी आ जाए, लेकिन कई देशों में यह एक गंभीर और डिमांड वाला पेशा बन गया है। इसमें लोग पैसों के बदले सिर्फ भावनात्मक सहारा देने के लिए “कडल” करते हैं। यहां किसी तरह का रोमांस नहीं होता, बल्कि अकेलेपन और तनाव से जूझ रहे लोगों को मानसिक सुकून देना होता है। हैरानी की बात ये है कि सेशन के हिसाब से अच्छी-खासी कमाई होती है और कई बार तो प्रति घंटे हजारों रुपये तक मिल जाते हैं।

कई देशों में प्रोफेशनल कडलर का चलन काफी बढ़ गया है। इसके लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी हैं, जहां लॉग इन करके प्रोफेशनल कडलर बन भी सकते हैं और बुक भी कर सकते हैं। इसमें कडलर बुक करने पर आपको कडलर के बारे में सारी जानकारी मिल जाती है और वो कडलर से बात कर लेता हैं। इस काम के लिए उन्हें घंटे के हिसाब से पैसा मिलता है। अमेरिका यूरोप में तो घंटे के हिसाब से 3 हजार से 10 हजार रुपये तक मिलते हैं।

Professional Cuddler Jobs Salary: कडलर को कितनी मिलती है सैलरी?

प्रोफेशनल कडलर लोगों को मानसिक शांति और भावनात्मक सहारा देने के लिए गले लगाने की थेरेपी देते हैं। यह एक तरह का फ्रीलांस प्रोफेशन होता है, जिसमें कमाई प्रति सेशन या प्रति घंटे के हिसाब से होती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेशनल कडलर आमतौर पर $40 से $100 प्रति घंटे (लगभग ₹3,300 से ₹8,300) तक कमा सकते हैं। कई अनुभवी कडलर इससे भी ज्यादा चार्ज लेते हैं। आम तौर पर एक घंटे के सेशन के लिए $60-$80 या उससे अधिक चार्ज किया जाता है।

Line Stander Jobs: लाइन में खड़े होने के भी मिलेंगे पैसे

Professional Cuddler Jobs
Line Stander Jobs (Image- Social Media)

एक दूसरी अनोखी नौकरी है, लाइन स्टैंडर की। इसमें भी आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसमें आपको जहां बड़ी-बड़ी लाइनें लगी होती है, वहां लाइन में किसी दूसरे की जगह खड़ा होना पड़ता है और इसके बदले पैसे मिलते हैं। इसमें भी लोगों को घंटे के हिसाब से हायर किया जा सकता है। इस काम के लिए भी घंटे के हिसाब से पैसा मिलता है।
लाइन स्टैंडर का काम कई लोग पार्ट टाइम तो कुछ प्रोफेशनल रूप में फुल टाइम करते हैं। इसके लिए भी विदेश में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप लाइन स्टैंडर बुक कर सकते हैं।

Sleep Tester Jobs: सोकर लाखों रुपए कमाइए

Professional Cuddler Jobs
Sleep Tester Jobs (Image- Social Media)

ऐसी ही एक नौकरी है स्लीप टेस्टर, जिसमें आप सोकर पैसे कमाते हैं। इन्हें होटल, मैट्रेस कंपनियां या रिसर्च लैब्स हायर करती हैं, जिनको सोने का काम दिया जाता है। उन्हें अलग-अलग बेड या वातावरण में सुलाकर देखा जाता है कि नींद कहां कितनी अच्छी आती है। जहां कुछ लाग काम के चक्कर में सोने को तरस जाते हैं, वहां कुछ लोगों को सोने के पैसे मिलते हैं। इसके अलावा कई रिसर्च करने वाले लाग भी ऐसे लोगों को हायर करते हैं और स्लीप या मेंटल कंडीशन पर रिसर्च करते हैं।

यह भी पढ़ें: Big Job Alert: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें योग्यता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।