कठुआ कांड के गुनहगारों को मिले कठोरतम सजा : महिला आयोग

Summary :

पिछले साल दस जनवरी को लड़की का अपहरण करके उसे कठुआ के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर उससे कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से बलात्कार और उसकी बर्बर हत्या मामले में छह लोगों को दोषी ठहराने के पठानकोट अदालत के फैसले का स्वागत किया और उन्हें कठोरतम सजा देने का अनुरोध किया। 
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “मैं अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं और उनसे कठोरतम सजा देने तथा अन्य लोगों के लिए उदाहरण तय करने का अनुरोध करती हूं क्योंकि नाबालिगों के खिलाफ मामले बढ़ रहे हैं अैर यह एक उदाहरण स्थापित करेगा।”
गौरतलब है कि पिछले साल दस जनवरी को लड़की का अपहरण करके उसे कठुआ के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर उससे कथित रूप से बलात्कार किया गया था। इस दौरान उसे नशे की दवाएं भी दी गई थीं। उसकी बाद में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद देश में आक्रोश पैदा हो गया था और सुनवाई जिले की अदालत और पठानकोट की सत्र अदालत में रोजाना चली थी। 

Desk Team