बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे केजरीवाल

Summary :

NULL

नई दिल्ली: द बैप्टिस्ट चर्च ट्रस्ट एसोसिएशन (बीसीटीए) आवासीय फुटबॉल स्कूल द्वारा मिलकर स्कूली छात्रों को दो हजार से अधिक फुटबॉल बांटी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहे। इस मौके पर बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि हर किसी से प्रार्थना है कि जब भी हम प्रार्थना कर रहे हों, हमें अपने देश के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हम हर रोज यीशु से प्रार्थना करते हैं, यदि हम उनकी जिंदगी देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने अपने पूरे जीवन को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी छात्र यीशु के जीवन से दूसरों की मदद करने का सबक जरूर सीखें। इस दौरान छात्रों ने आनंदमय धुनों पर नृत्य किया। यहां शिक्षकों और छात्रों द्वारा एक कैरोल भी प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने अपने आस –पास के क्षेत्रों से आये वंचित बच्चों के साथ अपने खुशियों को साझा करके पूरे उत्सव को ही आनंदमय बना दिया। इस जश्न के लिए बच्चे पूरी तरह सज-धज के आए और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team