भाजपा ने केजरीवाल सरकार को कोरोना प्रबंधन में फेल बताया है। भाजपा ने कहा है कि अगर केजरीवाल सरकार ने ध्यान दिया होता तो फिर दिल्ली में तमाम मरीजों की मौत न होती। केजरीवाल सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर तमाम तरह के झूठे आरोप लगा रही है।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, केजरीवाल सरकार इस संकट से निपटने के लिए हर क्षेत्र में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं किया। वल्र्ड क्लास मोहल्ला क्लीनिक का दावा झूठा निकला।
गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने समय रहते ऑक्सीजन, दवा, बेड का इंतजाम नहीं किया, जिससे मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल सका। केंद्र सरकार की वजह से दिल्ली में व्यवस्थाएं दुरुस्त हुईं। भाजपा के कार्यकर्ता लगातार सेवा ही संगठन अभियान चलाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



