दिल्ली सरकार लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है, हालांकि महानगर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आ रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को पहला लॉकडाउन लगाया जिसे कई बार बढ़ाया गया और आखिर बार 16 मई को लॉकडाउन बढाने की घोषणा की गई थी।
केजरीवाल ने आज ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 24 घंटे में महानगर में करीब 2200 मामले आए और संक्रमण दर भी घटकर 3.5 फीसदी रह गई। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोरोना वायरस का खतरा टल गया है।
कोरोना वायरस से रक्षा के लिए हमें हरसंभव कदम उठाना होगा।’’ सूत्रों ने बताया, ‘‘दूसरी लहर काफी घातक है और काफी कम संभावना है कि लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। इस बात की काफी संभावना है कि सरकार एक हफ्ते और लॉकडाउन की घोषणा करेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



