दिल्ली में केजरीवाल ने खो दिया है शासन का अधिकार : कांग्रेस

Summary :

NULL

निर्वाचन आयोग द्वारा आप के 20 विधायकों को कथित तौर पर लाभ का पद धारण करने को लेकर अयोग्य ठहराये जाने की सिफारिश किये जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ”केजरीवाल को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके मंत्रिमंडल के लगभग 50 फीसदी मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोपों में हटा दिया गया। मंत्रियों का भत्ता प्राप्त कर रहे 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।” उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ”लोकपाल कहां है? विधायक और मंत्री सत्ता और विदेश यात्रा की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं- राजनीतिक ईमानदारी कहां है?”

ऐसा समझा जाता है कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को कथित तौर पर लाभ के पद पर रहने के कारण अयोग्य घोषित किये जाने की अनुशंसा की है।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गई अपनी राय में चुनाव आयोग ने कहा है कि संसदीय सचिव का उनका पद लाभ का पद था और दिल्ली विधानसभा के विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित होने योग्य हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team