दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वर्ष 2015 से इसमें 1.3 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन में जो हलफनामा जमा किया उसके मुताबिक 2015 में उनकी कुल संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये की थी।
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2015 में नकदी और सावधि जमा (एफडी) 15 लाख रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 57 लाख रुपये हो गया।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ (वीआरएस) के तौर पर सुनीता केजरीवाल को 32 लाख रुपये और एफडी मिले बाकि उनका बचत धन है।
मुख्यमंत्री के पास नकदी और एफडी 2015 में 2.26 लाख रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 9.65 लाख हो गयी।
उनकी पत्नी की अचल संपत्ति के मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि केजरीवाल की अचल संपत्ति 92 लाख रुपये से बढ़कर 177 लाख रुपये हो गयी।
पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि 2015 में केजरीवाल की जितनी अचल संपत्ति थी, उसके भाव में बढोतरी के कारण यह यह वृद्धि हुई है ।


Download Android App
Download iOS App



