प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जानबूझकर केजरीवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को चौपट करने में लगे हुए हैं, वह नहीं चाहते हैं कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के लाखों लोग सुगम परिवहन व्यवस्था का लाभ उठा सकें। यही कारण है की प्रदूषण कम करने के नाम पर ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने के बाद केजरीवाल ने सिग्नेचर ब्रिज को बंद कर दिया है।
यह जानते हुए कि शास्त्री पार्क पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते परिवहन व्यवस्था पहले ही लचर है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की जनता से मिली करारी हार मिलने के बाद केजरीवाल बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि पहले ऑड-ईवन फार्मूला लागू कर निजी वाहनों को आधा कर दिया और उसके बाद में दिल्ली से जुड़ने वाले सभी रास्ते बंद कर केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी है।
इससे मजदूरी करने वाले लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं सरकारी दफ्तरों में नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मशीनें हटाई जानी है तो उन्हें रात के समय हटाया जाए, जबकि पीक आवर में सिग्नेचर ब्रिज को खोला जाए।


Download Android App
Download iOS App



