नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं आगे बढ़कर कामों का बीड़ा उठा रहे हैं। ऐसे की एक प्रयास के तहत मुख्यमंत्री ने दक्षिणी दिल्ली की देवली विधानसभा का दौरा किया और पूरे इलाके में पानी की पाइप लाइन डालने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि दो महीने के भीतर यहां पाइप लाइन डलनी शुरू हो जाएगी। यह काम चार महीने में हो जाएगा।
इसके बाद सभी घरों में टोंटी से पानी आने लगेगा। अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दो प्राइवेट बोरवेल भी पकड़े। सीएम ने दोनों प्राइवेट बोरवेल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। देवली में अपनी पदयात्रा के दौरान सीएम केजरीवाल ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मुलाकात के दौरान लोगों ने सीएम को बताया कि उन्हें प्राइवेट टैंकर वालों से भी पानी खरीदना पड़ता है।
लोगों की बात सुनने के बाद सीएम ने कहा कि मुझे शिकायतें मिल रही थीं कि यहां पानी के प्राइवेट टैंकर सहित दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर भी बिकते हैं। इसीलिए समस्याओं का समाधान करने मैं खुद आया हूं। मुझे यह भी पता चला है कि पानी के सरकारी टैंकर यहां काफी कम आते हैं। लोगों को सरकारी टैंकर वालों को भी पैसा देना पड़ता है। इसके अलावा लोगों को प्राइवेट टैंकर वालों से भी पानी खरीदना पड़ता है। मैंने जलबोर्ड के अधिकारियों को आदेश दे दिया है कि अब किसी को भी टैंकर के पैसे देने की जरूरत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



