केजरीवाल ने शरद की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने को असंवैधानिक बताया

Summary :

NULL

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के फैसले को असंवैधानिक बताया है।

केजरीवाल ने आज इसे राजनीतिक बदले की भावना से किया गया फैसला बताते हुये शरद यादव की संसद सदस्यता बहाल करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने सोमवार को जदयू के सांसद शरद यादव और अली अनवर को पार्टी विरोधी गतिविधयों में शामिल होने के आरोप में सदन की सदस्यता से अयोग्य करार दिया था।

नायडू ने राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता आर सी पी सिंह की अर्जी पर यह फैसला दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा शरद यादव जी को अयोग्य घोषित करना बिल्कुल गैरकानूनी और असंवैधानिक है। यह राजनीतिक बदला है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि उन्हें अयोग्य घोषित करने का फैसला वापस लिया जाये।

Desk Team