दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। बयान के अनुसार यात्रियों को तीन दिनों के लिए मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
दिल्ली अपने बेड़े में 150 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ एकसाथ सबसे अधिक बसों को शामिल करने के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी करने जा रही है।
बसों में खास वजह धुंआ नही छोड़ती बस
केजरीवाल ने जनवरी में दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को 24 मई से तीन दिन मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
बयान में कहा गया है कि ये बसें धुआं नहीं छोड़ती हैं, इनमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, 10 पैनिक बटन और दिव्यांगों के लिए रैंप आदि हैं।
ई- बसों को बढ़ावा देने का उद्देश्य- अधिकारी
बयान के अनुसार मुंडेला कलां, राजघाट और रोहिणी सेक्टर-37 में तीन डिपो पूरी तरह से विद्युतीकृत हो चुके हैं और इन 150 नयी बसों को रखने के लिए तैयार हैं। शेष 150 बसों के भी आने वाले महीने में शामिल होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य लोगों को ई-बसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
परिवहन विभाग की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया, ‘‘डीटीसी के सभी अधिकारियों और संचालन दल को सूचित किया जाए कि वे डीटीसी की सभी इलेक्ट्रिक बस में उपरोक्त तीन दिन की अवधि के दौरान यात्रियों से टिकट खरीदने का आग्रह न करें।’’ डीटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को ई-बसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त यात्रा की पेशकश की जा रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘150 बस के जुड़ने से, ई-बसों का बेड़ा बढ़कर 152 का हो जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



