दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को संकेत दिया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री निवास पर ‘धरना’ भी दे सकते हैं।
उन्होंने तीस हजारी अदालत के परिसर में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “यह (लोक सभा) चुनाव बेहद रोचक है।
दिल्ली की सात सीटें सरकार बना सकती हैं या सरकार गठन की उम्मीदों पर पानी फेर सकती हैं। अगर हमें यह सीटें मिल जाती हैं तो हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले।”
CM केजरीवाल ने की PM मोदी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की अपील
केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछली बार हमने अपनी मांगों को लेकर उप-राज्यपाल आवास पर ‘धरना’ दिया था। अगर जरूरत हुई, तो इस मांग के लिए हम प्रधानमंत्री आवास में जाएंगे और धरना देंगे।”
केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने जून 2018 में अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल के सरकारी आवास पर नौ दिनों तक धरना दिया था।
केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह दर्जा न होने पर उनकी सरकार को दिल्ली के लोगों के लिए पूरी तरह काम करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



