एलपीजी संकट से बढ़ी महंगाई, Delhi-NCR से घर लौटने को मजबूर प्रवासी मजदूर, कमाई का बड़ा हिस्सा केवल भोजन पर हो रहा खर्च

Summary :

Labor Migration from Delhi: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के असर अब भारत में भी दिखाई देने लगे हैं। एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहे हजारों प्रवासी मजदूर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के मजदूर अपने गृह राज्यों की ओर लौटने को मजबूर हो गए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बड़ी संख्या में मजदूर अपने घरों को लौटते नजर आ रहे हैं। मजदूरों का कहना…

Labor Migration from Delhi: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के असर अब भारत में भी दिखाई देने लगे हैं। एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहे हजारों प्रवासी मजदूर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के मजदूर अपने गृह राज्यों की ओर लौटने को मजबूर हो गए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बड़ी संख्या में मजदूर अपने घरों को लौटते नजर आ रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि एलपीजी की कमी और महंगी गैस ने उनके जीवन यापन को मुश्किल बना दिया है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अब केवल भोजन पर ही खर्च हो रहा है, जिससे बचत लगभग समाप्त हो गई है।

कई श्रमिकों ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए उन्हें अपने आसपास की दुकानों पर गैस नहीं मिल रही, जिसके चलते कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। वहीं, खुले बाजार में गैस ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है। एक मजदूर ने बताया, पहले कुछ पैसे बचा लेते थे, लेकिन अब पूरी कमाई खाने में ही चली जाती है। ऐसे में यहां रहना मुश्किल हो गया है।
घर लौटकर करेंगे काम

दिल्ली में सिलेंडर की कमी से लोग परेशान

प्रवासी मजदूरों का कहना है कि गैस की कमी और महंगे होटलों में खाना खाने की मजबूरी ने उन्हें यह निर्णय लेने पर मजबूर किया है। मजदूरों ने कहा कि गांव में कम से कम कम खर्च में घर का खाना मिल जाएगा और कुछ काम-धंधा भी कर पाएंगे। कई मजदूर पहले ही वापस जा चुके हैं, जबकि अन्य अब हालात सामान्य होने का इंतजार छोड़कर घर लौट रहे हैं। मजदूरों ने उम्मीद जताई है कि स्थिति सुधरने पर वे दोबारा काम की तलाश में दिल्ली-एनसीआर लौटेंगे, लेकिन फिलहाल बढ़ती महंगाई और एलपीजी संकट ने उनके लिए शहर में रहना कठिन बना दिया है।

रिपोर्टर – आशुतोष शांडिल्य

Also Read : नई दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब, INLD के स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर देश-विदेश से पहुंचे गणमान्य

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।