पूर्वी दिल्ली: गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। धोखाधड़ी के मामले में फंसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता बताने के चलते भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और भाजपा नेता भारत गौड़ ने एलजी अनिल बैजल को पत्र लिखकर अनिल वाजपेयी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं ने एलजी से मांग की है कि गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी करें।
गौरतलब है नजाकत अली नामक व्यक्ति से 4-5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की तथा उसे भाजपा का कार्यकर्ता बताया था लेकिन सभी सोशल साइट्स पर नजाकत अली की फोटो विधायक व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ वायरल हो गई है। जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और भारत गौड़ ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से ऐसे भ्रष्ट नेताओं एवं विधायक को तत्काल प्रभाव से सदस्यता रद्द कर अपनी ईमानदार राजनीति का परिचय दें। पीड़ित नजाकत अली को न्याय दिलाएं तथा पुलिस कमिश्नर को सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी करें।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



