नयी दिल्ली : दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस को शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैजल ने प्रदर्शन स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं घुसने देने के लिए और अधिक बैरिकेड लगाने का निर्देश दिया है। शाहीन बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा हवा में दो गोलियां चलाने के बाद यह यह फैसला लिया गया।
सूत्रों ने कहा कि जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर नजर रखने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की भी सहायता लेगी। सूत्रों ने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर तफरी कर रहे लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
शाहीन बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शनिवार को हवा में दो गोलियां चलाईं जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले, एक युवक ने बृहस्पतिवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



