दिल्ली में हल्का कोहरा, अत्यंत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अधिकांश इलाकों में शनिवार को हल्का कोहरा देखा गया, वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अधिकांश इलाकों में शनिवार को हल्का कोहरा देखा गया, वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एनसीआर में आगामी दिनों में भी कोहरे का प्रभाव रह सकता है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, सुबह के दौरान दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई, वहीं आद्र्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। 
वहीं, कोहरे के कारण शनिवार को दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे तक देर से चलीं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह 302 पर रिकॉर्ड किया गया। 

Desk Team