आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस बिन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजशाही ने आज यह जानकारी दी। राजशाही ने एक बयान में कहा, “गहरे दुख के साथ राजशाही ने महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद को खो दिया है, जिनका शुक्रवार को निधन हो गया।”
बता दे कि काबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था, और तब से वह राज कर रहे थे। वह कुछ समय से बीमार थे और माना जाता था कि वह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अपना कोई घोषित वारिस नहीं छोड़ा है। वह अविवाहित थे और उनकी कोई संतान या भाई नहीं हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी जगह कौन लेगा। ओमानी संविधान के मुताबिक, सिंहासन खाली होने के तीन दिन के भीतर शाही परिवार को उत्तराधिकारी का ऐलान करना जरूरी है।
PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,”महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई।”



Download Android App
Download iOS App


