देश के कई हिस्सों में हो रही मानसून की बारिश का असर शुक्रवार को राजधानी में भी देखने को मिला। दिल्ली में कल दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया है और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज भी दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।
दिल्ली में शनिवार को सुबह गर्मी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं, 28, 29 और 30 जून को राज्य में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



