नयी दिल्ली : दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने शनिवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का अपने अध्यक्ष अमित शाह के पूर्वानुमान जितनी सीटें हासिल करना ‘ईवीएम घोटाले’ का संकेत है।
गौतम ने संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित विरोध -प्रदर्शन में यह कहा। समिति का आरोप है कि हालिया लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से चुनावी ‘धांधली’की गई।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘मीडिया ने कहा था कि भाजपा 150 और राजग 200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा। तथ्य यह है कि अमित शाह ने जो पूर्वानुमान जाहिर किया, भाजपा को उतनी ही सीटें मिली। यह ईवीएम घोटाले का संकेत है। यह शर्म की बात है।’
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 350 से अधिक सीटें जीती और अकेली भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली।


Download Android App
Download iOS App



