आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अल्का लाम्बा ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके (अल्का) और पार्टी में से किसी एक को चुनने को कहा है।
विधायक ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि ‘वह ऐसे समय में पार्टी को बांट रहे हैं, जब उसे एकजुट रहना चाहिए।’’
लांबा ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में कहा कि कार्यकर्ता या तो पार्टी को चुनें या विधायक अल्का लांबा को।’’ बैठक में में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
हालांकि, पार्टी ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लांबा पिछले काफी समय से पार्टी से कथित तौर पर नाराज चल रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



