मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 50 और उम्मीदवारों के नामों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इससे पहले बसपा ने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बसपा की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार 50 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस सूची को प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
बसपा ने इससे पहले 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। दूसरी सूची के जारी होने के साथ ही पार्टी ने राज्य की 230 सीटों में से 72 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बसपा और कांग्रेस के बीच लंबे अरसे तक समझौते की बात चली, मगर सीटों के बंटवारे को लेकर मामला बिगड़ गया। इसके बाद बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।


Download Android App
Download iOS App



