रांची : मारवाड़ी भवन रांची में झारखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ‘ साथ रहना सीखें शिविर-2018’ में राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मूर्मू ने कहा कि मुझे झारखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित इस ‘ साथ रहना सीखें शिविर’ में आप सभी बच्चों के बीच सम्मिलित होकर अपार खुशी हो रही है।आप देश के कर्णधार हैं और इस देश को आपसे बड़ी आशाएं है। आप इस राष्ट्र की धरोहर हैं, भविष्य में आप ही पर देश की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक व्यवस्था का दायित्व रहेगा। आप आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास से ही किसी भी राष्ट्र का बहुमुखी विकास संभव है क्योंकि बच्चे किसी भी राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी होते हैं, ये वो कलियाँ हैं, जो कल विकसित होकर अपने कार्यों एवं प्रतिभा से अपने राज्य एवं राष्ट्र का परचम लहरायेंगे।
मैं इस परिषद सहित अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील करना चाहॅूगी कि वे बच्चों के व्यक्तित्व के विकास की दिशा में पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, बेहतर शिक्षा सुलभ कराने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरतापूर्वक काम करें। हमारे परिषद् के सदस्यों का बच्चों के विकास के प्रति गंभीर रहना प्रशंसनीय है। वे बच्चों में निहित प्रतिभा को निखारने के लिए मार्गदर्शन देते रहें और उनकी सहायता करें।
तथा उन्हें बेहतर इंसान बनाने हेतु प्रयत्नशील रहें।


Download Android App
Download iOS App



