पूर्वी दिल्ली : गीता कालोनी इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में जोरदार आवाज आने के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों की पहचान पूरन (40), उसकी पत्नी नीलम (35), बेटा दीपक (13), भांजा संजय (23) और साला मनीष (22) के तौर पर हुई है। पूरन और संजय की हालत नाजुक बनी हुई है। धमाके की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने किसी तरह घायलों को घर से बाहर निकला।
इस बीच पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल व एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। शुरूआती जांच के बाद गैस रिसाव के चलते आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पूरन परिवार सहित मुल्तानी मोहल्ला इलाके में रहते हैं। उनका छोले-भटूरे का काम काम है। रोजाना सुबह उठकर परिवार के सदस्य भठूरे बनाते हैं। सोमवार करीब 6.15 बजे उठकर उसने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, उसी दौरान उसके घर में जोरदार धमाका हुआ।


Download Android App
Download iOS App



