देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विधानसभा भवन में हाल ही में भारतीय सेना में चयनित लेफ्टिनेंट मालविका रावत को सम्मानित किया। मालविका व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वीरभूमि उत्तराखण्ड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देश सेवा में आगे है। मालविका रावत की सफलता से राज्य के अधिकाधिक युवाओं विशेषकर बालिकाओं को भारतीय सेना में सम्मिलित होने की प्रेरणा मिलेगी।
रावत ने गोमुख के लिए ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
उन्होंने मालविका रावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि पौड़ी गढ़वाल जिले की निवासी लेफ्टिनेंट मालविका रावत भारतीय सेना में टेक्निकल एन्ट्री से चयनित होकर ओटीए में कार्यरत है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट मालविका रावत के पिता टीएस रावत एवं माता मंजू रावत भी उपस्थित थी।


Download Android App
Download iOS App



