बंगाल में महासप्तमी की धूम

Summary :

दुर्गा पूजा की शानदार शुरुआत के साथ मंगलवार को हजारों श्रद्धालु यहां और पूरे पश्चिम बंगाल में सड़कों पर उतरे और पूजा के दूसरे दिन यानी महासप्तमी

दुर्गा पूजा की शानदार शुरुआत के साथ मंगलवार को हजारों श्रद्धालु यहां और पूरे पश्चिम बंगाल में सड़कों पर उतरे और पूजा के दूसरे दिन यानी महासप्तमी को धूमधाम से मनाया।

दिन की शुरुआत सुबह की प्रार्थना से हुई, जिसमें ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के साथ अनुष्ठान शुरू हुए।

इस बड़ी वजह से नवरात्र के 9 दिन प्याज और लहसुन खाना होता है महा – पाप

दुल्हन के प्रतिरूप में केले के एक छोटे पेड़ ‘कोला बौउ’ को ढोल नगाड़ों की धुन के बीच नदी में नहलाया गया और उसे साड़ी पहनाकर भगवान गणेश की मूर्ति के बगल में बिठाया गया। रस्म के मुताबिक, व्रती श्रद्धालुओं ने देवी की श्रद्धा में फूल अर्पित किए।

बंगाल के शहरों, गावों और देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ विभिन्न देशों के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर महासप्तमी पर देवी के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

यह पांच दिवसीय महोत्सव दुनिया के इस हिस्से में सबसे बड़ा वार्षिक समारोह होता है, और यहां की सड़कें श्रद्धालुओं की भीड़ से दिन-रात जाम रहती हैं।

Desk Team