प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने सोमवार को नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के करोल बाग जिले में लोक सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इसमें माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली सरकार तथा केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं को लेकर बनाई गई पुस्तिकाओं को भी लोगों को बांटा।
इस दौरान माकन ने लोगों से पार्टी को चंदा देने का आह्वान किया और उन्होंने इस मौके पर चंदे की पर्ची भी काटी। माकन ने बताया कि पूरी दिल्ली में 3 लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस कार्यक्रम को 19 नवम्बर तक चलाएंगे। इस अभियान के तहत देशवासियों को भाजपा की केन्द्र सरकार व राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारों की विफलताओं के बारे में बताएंगे।
इस दौरान कांग्रेस द्वारा जारी केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के खिलाफ जारी बुकलेट ‘झूठे वादो का खेल-मोदी सरकार फेल’ और झूठे वायदों, बेइमानी और भ्रष्टाचार का खुल्ला खेल-केजरीवाल सरकार फेल’ को घर-घर जाकर दिल्ली की जनता को बांटा।


Download Android App
Download iOS App



