नई दिल्ली : भाजपा से राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने रविवार को महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर लालबाग, मॉडल टाउन के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा के माध्यम से गोयल ने लोगों को गांधी के स्वच्छता के सूत्र से अवगत कराया। गोयल और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी को भारत को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की भी बधाई दी।
इसके साथ ही बताया कि स्वच्छ भारत अभियान दुनिया का सबसे बड़ा जन जागरण अभियान है। पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के जरिये बापू के स्वछता के सूत्रों को एक नई दिशा दी। गोयल ने कहा लाल बाग की झुग्गियों में बड़ी तादाद में रहने वाले उत्तर प्रदेश ओर बिहार के लोगों में अधिकांश ने शिकायत की कि केजरीवाल ने बिहार ओर यूपी में रहने वाले लोगों का यह कह कर अपमान किया है कि हम 500 रुपए में 5 लाख का इलाज मुफ्त में करवा रहे हैं।
बिहार-यूपी के लोगों का कहना था क्या यह देश हमारा नहीं है ? क्या केजरीवाल हमें दिल्ली से निकालना चाहते हैं ? केजरीवाल का क्या अधिकार है यह बात कहने का, जब उन्होंने आज तक एक भी अस्पताल दिल्ली में नहीं बनवाया? अपने अपमान का बदला हम केजरीवाल से लेंगे ओर उसके खिलाफ जल्द ही धरना देंगे। गोयल ने कहा इस पदयात्रा में पूर्वांचलियों का केजरीवाल के प्रति बड़ा रोष दिखाई दिया। लोगों का कहना है जब तक केजरीवाल माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनके खिलाफ माहौल बनता रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



