साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने टी20 कैरियर में अपना 100वां मैच खेला है। हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान भी हैं। हरमनप्रीत कौर को उनकी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रग्ज और हरलीन देओल ने बधाई दी है।

बता दें कि जेमिमा रोड्रिग्ज और हरलीन देओल ने एक रैप सॉन्ग गा कर अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर को टी20 क्रिकेट में शतक पूरा करने की बधाई दी। सोशल मीडिया पर जेमिमा और हरलीन का रैप सॉन्ग का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दर्शकों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज की जगह महिला टी20 टीम का कप्तान हरमनप्रीत कौर को साल 2016 में बनाया गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हरमनप्रीत कौर ने टी20 कैरियर में अपना सौवां मैच सूरत में खेला।

हरमनप्रीत कौर की इस उपलिब्ध पर भारतीय महिला टीम की धाकड़ क्रिकेटर्स जेमिमा रोड्रिग्ज और हरलीन देओल ने एक रैप सॉन्ग उन्हें समर्पित किया। इस रैप सॉन्ग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सौवां टी20 मैच खेलने के लिए बधाई। आपकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए छोटी सी सलामी।
Congratulations on your 100th T20i cap @ImHarmanpreet ✊?
Here’s a small tribute for you from Big Harry ft. Lil’ J ??#HarmanpreetThor pic.twitter.com/bTCWmt06LB— Jemimah Rodrigues (@JemiRodrigues) October 6, 2019
बता दें कि टी20 क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर ने 100 मैचों में 2004 रन 28.22 की औसत से बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में 103 रन का हरमनप्रीत का सर्वाधिक स्कोर है। इतना ही नहीं टी20 क्रिकेट में हरमनप्रीत ने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर के 7 मैचों के बाद 100 मैच हो जाएंगे।

वनडे क्रिकेट में अब तक हरमनप्रीत कौर ने 93 मैच खेले हैं। साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला मैच खेला था। भारतीय महिला टीम की कोच डब्ल्यूवी रमन ने हरमनप्रीत कौर के 100वें मैच से पहले उन्हें एक खास कैप दी थी।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में भी हरमनप्रीत कौर खेली हैं और इसके साथ ही वह पहली भारतीय क्रिकेटर बन चुकी हैं। सिडनी थंडर टीम के साथ हरमनप्रीत ने अनुबंध किया। इसके साथ ही इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड की सुपर लीग में सरे स्टार्स के साथ जून 2017 में हरमनप्रीत कौर ने करार किया जिसके साथ ही वह पहली भारतीय क्रिकेटर बन गईं।


Download Android App
Download iOS App



