राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। यह जानकारी दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वही, साउथ दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि उपेंद्र शुक्ला (42) नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी का नाम अर्चना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्रेशन का शिकार था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपराध को स्वीकार करते हुए एक नोट भी लिखा है। उनसे इस नोट में यह स्वीकार किया है कि उसने अपने तीन बच्चे समेत अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्याओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

जानकारी बता दें कि पहले बच्चे की उम्र 2 महीने, दूसरे की 5 साल और तीसरे बच्ची की उम्र 6 साल थी। मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्या को उपेंद्र शुक्ला नाम के शख्स ने अंजाम दिया है। वह पेशे से टीचर है और बच्चों को होम ट्यूशन देता था।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी शख्स ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



