उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने पहले युवक गला काट दिया, उसके बाद उसके सिर पर पत्थर से लगातार हमला किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं CCTV में ये पूरी घटना कैद हो गई।
पुलिस को शुक्रवार को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में की गई है, जो आजादपुर का निवासी था।
दिल्ली : एयरपोर्ट में विमानों के पास पुशबैक वाहन में लगी आग, टला बड़ा हादसा
CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है और यह एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टहल रहा था, तभी दो भाइयों ने उसे रोका और धारदार हथियार व पत्थर से उस पर बार-बार वार किया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा कि हमलावरों की पहचान राहुल काली और उसके भाई रोहित काली के रूप में की गई है। जांच में पता चला कि मृतक नरेंद्र नशीली दवाओं का आदी था और इसके लिए उधार मांगने को लेकर उसके व राहुल के बीच झगड़ा हुआ था।
डीसीपी ने कहा कि राहुल ने गुस्से में आकर अपने भाई को बुलाया और दोनों ने नरेंद्र पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, आजादपुर के मंदिर वाली गली के निवासी राहुल काली (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके फरार भाई का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



