दिल्ली के मंडावली इलाके में स्कूल के पास 22 साल के यश डेढ़ा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यश पर हमलावरों ने सिर्फ 1-2 बार नहीं, बल्कि 17 बार चाकू से हमला किया। हमलावर बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।
बाइक सवार युवकों से चाकू से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, यश डेढ़ा अपने परिवार के साथ मंडावली में रहता था। गुरुवार को रात के करीब 8 बजे वह अपनी गली में स्कूल के पास मौजूद था। तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत ज्ञान वाटिका स्कूल के पास पहुंची, जहां यश घायल पड़ा हुआ था। उसे तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में उसके शरीर पर चाकू के 17 घाव मिले।
कुछ यवकों से हुई थी कहासुनी
शुरुआती जांच में आया है कि यश का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद करावल नगर के रहने वाले केशव कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका पीछा किया और ज्ञान वाटिका स्कूल के पास चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
परिवार का कहना है कि इसके पीछे पुराना पारिवारिक विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। मांडवली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही एक आरोपी शव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका दूसरा साथी फरार चल रही है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Also Read: बिहार के भागलपुर में बाढ़ का कहर! एक ही परिवार के 4 समेत 5 लोगों की डूबने से मौत


Download Android App
Download iOS App




