नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
लोकसभा और एमसीडी में जीत दर्ज करने के बाद अब दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव जीकर देश में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न तो मेट्रो का विस्तार होने दिया न ही किसानों को 6000 रु सालाना देने दिया।
वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी, मंगलवार के दिन मंगल होगा और दिल्ली को नकारात्मक सरकार से मुक्ति मिलेगी। भाजपा मंगल करने के लिए ही जानी जाती है और ये भाजपा की जीत का शुभ संकेत है।


Download Android App
Download iOS App



