CAA को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर बोले नकवी- देश की एकता को तोड़ने का प्रयास होगा विफल

Summary :

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि पायरेटेड प्रोपेगेंडा से प्रभावित प्रदर्शनों के जरिये देश के सौहार्द-एकता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास परास्त होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि पायरेटेड प्रोपेगेंडा से प्रभावित प्रदर्शनों के जरिये देश के सौहार्द-एकता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास परास्त होगा। 
नकवी ने कहा कि कुछ लोग ‘झूठमेव जयते’ का झंडा बुलंद कर लोगों को भटकाने-भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। नागरिकता बिल को केंद्र बिंदु बनाकर पायरेटेड प्रोपेगेंडा से प्रभावित प्रदर्शन हो रहे हैं जबकि नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। 
उन्होंने छात्रों-नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि ‘भ्रम-भय के भूत’ से प्रभावित ना हों और देश के एकता-सौहार्द के ताने-बाने को मजबूत करने में भागीदारी-हिस्सेदारी करें। नकवी ने आगे कहा कि सभी भारतीयों के नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी भारतीय के अधिकारों पर कोई खतरा न था, न है और न होगा।

Desk Team