महिला के पेट से निकाले गए 1.5 किलो वजन के मंगलसूत्र, चूड़ियां और कीलें

Summary :

डॉक्टर ने बताया करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, चूड़ियां, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं।

अहमदाबाद : मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की कील निकाली गई हैं। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चिकित्सक ने बताया कि करीब 45 साल की महिला संगीता ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को खाने लगता है।

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं।

एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को यहां लाया गया था। सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डॉ. परमार ने कहा, ”उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था। एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं। सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था।”

मंगलसूत्र पहनने वाली महिलाएं भूलकर न करें ये 3 गलतियां, वरना पति की जान को हो सकता है खतरा !

Desk Team