नई दिल्ली : उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार में चल रही जंग के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उपचार करवाने राजस्थान जा रहे हैं। अपने कामकाज से दस दिनों की छुट्टी लेकर विपश्यना करेंगे। इस दौरान सिसोदिया न तो अखबार पढ़ सकेंगे और न ही कोई किताब या संदेश पाने का अन्य साधन का इस्तेमाल कर सकेंगे। मेडिटेशन के दौरान वह सिर्फ ध्यान करेंगे। इन दौरान उनके विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास होगी। वह अपनी सुविधा के अनुसार अन्य मंत्रियों को भी अतिरिक्त प्रभार दे सकते हैं।
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि वह दस दिनों के लिए विपश्यना पर जा रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विपश्यना से पुराना नाता है। जब ये राजनीति में नहीं थे। सूचना के अधिकार कानून पर काम रहे थे तभी से ये दोनों ध्यान योग के लिए अलग-अलग जगहों पर विपश्यना शिविरों में जाते रहे हैं। वह सितंबर में महाराष्ट्र जा चुके हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला गए थे। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा के लिए भी बेंगलुरु के नेचुरोपैथी सेंटर जा चुके हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



