दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बृहस्पतिवार को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इससे एक दिन पहले उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या में भी गिरावट आई है। सिसोदिया को बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वह कोविड-19 के संक्रमण के कारण घर में पृथक-वास में थे। उनके 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



