शराब नीति मामले में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है दरअसल शराब नीति मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इसलिए वो अपने समर्थकों के साथ अपनी कार से जांच एजेंसी की ऑफिस के लिए रवाना हो चुके है। सिसोदिया को 11 बजे दिल्ली की लोधी रोड पर CBI के हेडक्वॉर्टर पहुंचना है।
आज सिसोदिया को अरेस्ट किया जा सकता है
इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज सिसोदिया को पूछताछ के लिए CBI हेडक्वॉर्टर बुलाया गया है। मुझे सूत्रों से जानकारी मिली है कि सिसोदिया को अरेस्ट किया जा सकता है। ये बेहद निराशाजनक है।
पूछताछ के लिए CBI ऑफिस निकले सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ऑफिस निकल गए हैं। वे अपने समर्थकों के साथ अपनी कार से जांच एजेंसी की ऑफिस के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सिसोदिया को 11 बजे दिल्ली की लोधी रोड पर CBI के हेडक्वॉर्टर पहुंचना है।
पूछताछ को लेकर बोले सिसोदिया
सिसोदिया ने भी इस मामले में कहा देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए, जेल जाना छोटी बात है सिसोदिया ने कहा- आज फिर CBI ऑफिस जा रहा हूं सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं। देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।
‘भगवान आपके साथ है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं भूषण होता है। प्रभुसे कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पेरेंट्स और हम सब आपका इंतजार करेंगे।’


Download Android App
Download iOS App



