नई दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के कई स्कूलों का मंगलवार को दौरा किया और वहां जारी निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री का भी पद संभालने वाले सिसोदिया ने निर्माण गतिविधियों का जायजा लेने के लिए रोहिणी के सात सरकारी स्कूलों (छह निर्माणाधीन और एक निर्मित) का सोमवार को दौरा किया। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने कई स्कूलों का दौरा किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “प्रशांत विहात, जोंटीपुर, घेवरा और निठारी गांव में दिल्ली सरकार के स्कूलों का आज सुबह दौरा किया। कक्षाओं का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। कई स्कूलों की कक्षाएं 1960 के दशक में बनी थी।” विधानसभा चुनावों में कुछ ही वक्त रह गया है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं कैबिनेट के उनके मंत्रियों ने कई स्थानों पर औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। मंगलवार के बाद से वे लोगों से प्रतिक्रिया लेना भी शुरू करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



