दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी नयी किताब के जरिए लेखनी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस किताब में वह दिल्ली के शिक्षा मंत्री के तौर पर जन शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के अपने सफर के अनुभवों को साझा करेंगे। ‘पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआएच) भारत’ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी, जो इसका प्रकाशन कर रही है।
सिसोदिया की किताब ‘शिक्षा: ए जर्नी’ सितम्बर में बाजार में आएगी। सिसोदिया ने कहा, ‘‘ दिल्ली के हर एक स्कूल में आया बदलाव अपने आप में एक कहानी है। इस बदलाव को संभव बनाने वाला हर एक व्यक्ति नायक है। मेरे पास एक आदर्श, एक दृष्टिकोण और एक विचार था, लेकिन यह सब सच होता हुआ देखना एक सपना रहा और यह पुस्तक मेरी सुधार की यात्रा में केवल एक मील का पत्थर है।’’
कांग्रेस-आप के एलायंस पर फिर छाया राजनीतिक संकट
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मेरी किताब कल्याणकारी राज्य को वास्तविक रूप देने की दिशा में काम करने के लिए लोगों को प्रेरित करने में कामयाब होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



