उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनावों की संभावना और कोरोना काल के संकट के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य मंत्री और पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी भी इस बैठक का हिस्सा बने। कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं।
राज्यों के पास 1.45 करोड़ से अधिक कोरोना टीके उपलब्ध, अब तक 31 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन : केंद्र
ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है।


Download Android App
Download iOS App



