नई दिल्ली: गुरुवार को मॉनिटरिंग कमेटी पूरे लाव लश्कर के साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इलाकों में सीलिंग करने पहुंची। मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर त्तरी दिल्ली नगर निगम ने बारा हिंदू राव इलाके दिल्ली क्लॉथ मिल कांप्लेक्स में सीलिंग की कार्रवाई की है। निगम के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को 31 यूनिट में 35 स्थानों पर सीलिंग की गई।
निगम के अधिकारी ने बताया कि कांप्लेक्स में संचालित होने वाले विभिन्न कार्यालय में मास्टर प्लान 2021 के विरुद्ध संचालित किया जा रहा था। पिछले दिनों इसको मॉनिटरिंग कमेटी ने भी अपने दौरे के दौरान पाया था। जिसके बाद निगम को इसे 11 जनवरी से पहले सील करने के आदेश दिए गए थे। हालांकि इसमें संचालित होने वाले कार्यालयों में कोई जनता से सीधे सरोकार वाले कार्य नहीं होते थे।
बंद हो दिल्ली के बाजारों में सीलिंग… सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर चल रही सीलिंग के खिलाफ दिल्ली के व्यापारियों का गुस्सा फूटने लगा है। ईस्ट दिल्ली ट्रेडर्स फोरम ने कृष्णा नगर में मीटिंग की। फोरम के अध्यक्ष अनुज अत्रे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। अनुज अत्रे ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में कहीं भी अगर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी तो पूर्वी दिल्ली के सभी व्यापारी मिलकर उसका विरोध करेंगे।
सड़कों के इस्तेमाल में बदलाव करें निगम
राजधानी में जारी सीलिंग को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखकर 351 सड़कों के इस्तेमाल में बदलाव की मांग की है। सरकार का कहना है कि जल्द यदि इन्हें व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग के लिए घोषित किया जाता है तो सीलिंग रुक सकती है। इस संबंध में शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली नगर निगम के तीनों महापौर को पत्र लिखा है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सहरावत, उत्तरी दिल्ली नगर निगम की महापौर प्रीति अग्रवाल और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर नीमा भगत को लिखे पत्र में जैन ने कहा कि दिल्ली में जगह-जगह हो रही सीलिंग से व्यापारी बहुत परेशान हैं। 351 सड़कों को व्यावसायिक-मिश्रित उपयोग में लाने के लिए अधिसूचना जारी की जानी है। इस विषय में शहरी विकास विभाग ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त के साथ बैठक की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



