नई दिल्ली: खेलना जीवन का हिस्सा होना चाहिए। यदि सभी में खेलने की भावना हो तो वह आगे बढ़ने का प्रयास करता है। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। गुरुवार को त्यागराज स्टेडियम में नई दिल्ली विधानसभा खेल समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को खेल के लिए जागृत करें। हमें दिल्ली के हर बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करना होगा। दिल्ली सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सुविधाएं दे रही है। बच्चों के लिए बेहतर कोचिंग, आर्थिक मदद की व्यवस्था की गई है।
स्कूलों के खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर हैं। आने वाले दिनों में पूरी दिल्ली में ऐसे खेल महोत्सव होंगे। इसके बाद दिल्ली स्तर पर भी ऐसा आयोजन होगा जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हो सकें। वहीं इस मौके पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को लगता है कि वह कुछ कर सकते हैं उनके लिए यह खेल महोत्सव एक मौका है। वह यहां साबित कर दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है वह दूसरों को भी इस बारे में बताएं। बता दे कि यहां होने वाले खेल में चयिनत खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



