मजदूरों को मंगलवार को सेंट्रल विस्टा परियोजना स्थल ले जा रही एक निजी बस और क्लस्टर बस के बीच मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में टक्कर हो गयी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 24 मजदूर घायल हो गये।
बस चालक सहित 24 लोग घायल
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में निजी बस के चालक और क्लस्टर बस के तीन यात्रियों सहित चार और लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना सुबह नौ बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मजदूरों को नये संसद भवन निर्माण स्थल पर ले जा रही बस पटेल नगर में मुख्य यातायात लाइट पर पीछे से क्लस्टर बस से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि इस टक्कर में निजी बस के चालक जगमोहन (44) सहित कुल 28 लोग घायल हो गए।
बस चालक की हालत गंभीर,
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि घायलों को पहले पटेल नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में क्लस्टर बस में सवार तीन घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। वहीं, निजी बस के चालक और मजदूरों को आगे के उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
चौहान ने बताया कि निजी बस के चालक जगमोहन अभी भी बेहोश थे।पुलिस ने कहा कि वे दुर्घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



