नई दिल्ली : जीवित नवजात को मृत करार देने के मामले में एक बार लाइसेंस गंवा चुके शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल को एक बार फिर राहत मिल गई है। गुरुवार को अपीलीय प्राधिकरण में हुई सुनवाई में अस्पताल को एक बार फिर से तारीख दे दी गई है। मैक्स से मिली जानाकरी के अनुसार अब इस मामले में आगामी 17 मई को सुनवाई की जाएगी। तब तक के लिए अस्पताल को यथावत रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि नवंबर में एक नवजात शिशु को मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
या तो सरकार ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत जांच कराई, इसमें अस्पताल की कई खामियां मिलने पर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया। सरकार के इस फैसले को प्रबंधन ने अपीलीय प्राधिकरण में चुनौती दी। जहां पहली सुनवाई में अस्पताल को शुरू करने की इजाजत मिल गई। मामले की सुनवाई अभी भी जारी है। इसी मामले को लेकर दिल्ली मेडिकल काउंसिल की कार्रवाई भी चल रही है। घटना के दौरान काउंसिल की ओर से सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन दिए गए थे। लेकिन पांच महीने गुजरने के बाद भी इस मामले में फैसला अब तक काउंसिल नहीं ले पाया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



