नई दिल्ली : उपराज्यपाल अनिल बैजल को सत्ता का नशा है। यह कहना है दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल का। गुरुवार को विधानसभा के समापन पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भी उनके प्रश्नों के उत्तर नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल कार्यालय के निर्देश पर अधिकारी भी सदन के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। कई मामलों को लेकर दिल्ली विधानसभा से उपराज्यपाल कार्यालय को पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक पूरा जवाब नहीं मिला है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान एलजी कार्यालय के निर्देश पर कुछ विभागों जैसे सेवाएं, सतर्कता व भूमि एवं भवन द्वारा 36 प्रश्नों का उत्तर इस आधार पर नहीं दिया गया कि वे आरक्षित विषय है। सत्र में जैसा कि मैंने अपनी व्यवस्था में कहा है कि ये विधायिका की स्वतंत्रता को बाधित करने के प्रयाय हैं और इनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों को प्रश्न एवं सदर्भ समिति और विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये प्रश्न सीधे-सीधे दिल्ली की जनता के कल्याण से संबंधित हैं। जिनके उत्तर पूर्व में दिए जाते रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से कुछ विभागों जैसे राजस्व व शिक्षा विभाग ने इन और कथित सुरक्षित विषयों पर अपने जवाब दिए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



