दिल्ली में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान, बारिश की जताई संभावना

Summary :

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी विभाग के अनुसार रविवार को आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 दिल्ली में आंशिक रूप से बादल रविवार को आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश आईएमडी ने सोमवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल और धुंध छाए रहने, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान…

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी विभाग के अनुसार रविवार को आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच रहा।

  • दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 269
  • दिल्ली में आंशिक रूप से बादल
  • रविवार को आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच

तेज हवाओं के साथ बारिश

आईएमडी ने सोमवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल और धुंध छाए रहने, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने और मंगलवार तथा बुधवार को बादल छाए रहने, मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने अनुमान जताया है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 269

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 269 (खराब) श्रेणी में रहा। शून्य से 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team