Amethi: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर यूपी का अमेठी सुर्खियों में है। दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार को अमेठी पहुंचेगी। खास बात यह है कि उसी दिन 19 फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में मौजूद रहेंगी। वह चार दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रही हैं।
Highlights:
- 19 फरवरी को अमेठी में होंगे स्मृति ईरानी-राहुल गांधी
- स्मृति ईरानी अमेठी के कई गांवों में जनसंवाद
- राहुल गांधी लंबे वक्त के बाद न्याय यात्रा के साथ अमेठी में पहुंचेंगे
स्मृति ईरानी अमेठी के कई गांवों में जनसंवाद
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार करीब सुबह 9:00 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगी। स्मृति ईरानी अमेठी के कई गांवों में जनसंवाद के साथ-साथ लोगों से मुलाकात करेंगी। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी और प्रतापगढ़ की सीमा पर कोहरा गांव पहुंचेगी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमेठी में रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन रायबरेली के लिए रवाना होंगे।
राहुल गांधी लंबे वक्त के बाद न्याय यात्रा के साथ अमेठी में पहुंचेंगे
राहुल गांधी लंबे वक्त के बाद न्याय यात्रा के साथ अमेठी में पहुंचेंगे। वह साल 2004 से 2019 अमेठी से सांसद रह चुके हैं। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा नेता स्मृति ईरानी से करारी शिकस्त मिली थी। यह पहला मौका है, जब दोनों नेता अमेठी में एक साथ मौजूद रहेंगे।
राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए थे
ज्ञात हो कि इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। राहुल ने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए थे। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और उनकी टीम को मंदिर में कैमरा के साथ एंट्री करने नहीं दिया। साथ ही फोटो नहीं जारी करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि कांग्रेस के इन आरोपों को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



