दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को एक अहम बैठक होगी। एमसीडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस आशय की अधिसूचना बुधवार को जारी की गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल को समाप्त होगी और दिल्ली नगर निगम की आम बैठक 26 अप्रैल को होनी है।’’
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद दिल्ली को नया महापौर मिलता है।
आधिकारिक सूत्रों ने तीन अप्रैल को कहा था कि नए महापौर के चुने जाने तक शैली ओबेरॉय ही यह पद संभालेंगी।
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ शहर के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। ’’
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा, ‘‘ महापौर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियमानुसार एमसीडी की पहली बैठक में नए महापौर का चुनाव होना है। और, इसी तरह एक उपमहापौर भी चुना जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 शुरू होने के बाद 26 अप्रैल को होने वाली बैठक, नए वित्तीय वर्ष में पहली बैठक होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



