Delhi Mayor Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली में नगर निगम चुनाव की बिगुल बज चुकी है। इस दौरान दिल्ली निगम के सिचव शिव प्रसाद ने चुनाव को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। इस बीच निगम सचिव ने आज यानी बुधबार को निगम चुनाव को लेकर एक नोटिस जारी किया है।
Highlights:
- लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में होगा मेयर चुनाव, नोटिफिकेशन जारी
- 26 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे से होंगे निगम चुनाव
- मेयर डॉक्टर शैली ओवरॉय का कार्यकाल हो चुका है खत्म
26 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे से होंगे निगम चुनाव
नोटिस की मानें तो 26 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे से निगम चुनाव होंगे। इस दौरान प्रत्याशी 18 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं। वहीं, इसको लेकर बहुत जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। मेयर के साथ ही उप महापौर को भी चुना जाएगा।
मेयर डॉक्टर शैली ओवरॉय का कार्यकाल हो चुका है खत्म
बता दें कि एमसीडी का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, लेकिन मेयर का कार्यकाल मात्र एक वर्षका होता है। वहीं, मौजूदा समय में मेयर डॉक्टर शैली ओवरॉय का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है।


Download Android App
Download iOS App



